गुवाहाटी में प्रेस क्लब जा रहे जनहित पार्टी के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
गुवाहाटी में ‘घुसपैठिया भगाओ देश बचाओ’ आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई
गुवाहाटी।
असम की राजधानी गुवाहाटी में ‘घुसपैथिया भगाओ देश बचाओ आंदोलन’ के तहत आज सुबह एक रैली निकाली गई, जिसे पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। कार्यकर्ता फैंसी बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला से प्रेस क्लब की ओर रैली के रूप में मार्च कर रहे थे। मात्र एक किलोमीटर चलने के बाद पान बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने हस्तक्षेप किया। जनहित पार्टी देशभर में घुसपैठियों के खिलाफय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा हाल ही में असम पहुंची थी।
पुलिस ने पार्टी के महामंत्री मनीष काले, झारखंड-बिहार प्रभारी विशाल बिंदल, ग्वालियर इकाई अध्यक्ष अशोक झा तथा एक अन्य कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई और गिरफ्तार कर लिया। शेष कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं, जबकि कुछ कार्यकर्ता प्रेस क्लब पहुंचने में सफल रहे। पार्टी के कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर भी बैठे हैं।
यह आंदोलन अवैध घुसपैठियों के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार नेताओं पर अनुमति के बिना रैली निकालने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लग सकता है। फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे। इसके लिए उन्हें किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।