4th September 2024

भाजपा नेत्री पर कुत्ते भौंके तो उन्हें मरवा दिया

नगर परिषद के कर्मियों ने लाठियों से पीटकर मार डाला, सीएमओ बोले पीटकर बेहोश करने की कोशिश कर रहे थे।

मामला मध्य प्रदेश के थांदला का

सत्ता के मद में चूर एक भाजपा नेत्री को एक मोहल्ले को दो श्वानों का भौंकना इतना बुरा लगा कि उसने नगर परिषद में शिकायत करके मौके पर ही दोनों श्वानों को मरवा दिया। ये नेत्री नगर परिषद की पार्षद भी ह। इसके कहने पर परिषद के कर्मचारियों ने दोनों श्वानों की जान ले ली। ये दोनों श्वान क्षेत्र के कम्युनिटी डॉग थे और यहां के लोग इन्हें खिलाते थे। इस घटना का वीभत्स वीडियो भी वाइरल है लेकिन उसमें दिख रही क्रूरता के चलते हम पोस्ट नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं पहले परिषद ने इन्हें पागल बताया और स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद सीएमओ इन श्वानों को बेहोश करने के लिए पीटने की मूर्खतापूर्ण बात कह रहे हैं।

इस नेत्री का नाम भूमिका आशीष सोनी बताया गया है। इन्हें मार्च के महीने में ही भाजपा ने महिला मोर्चा का झाबुआ जिलाध्यक्ष बनाया था। इस नियुक्ति पत्र में लिखा गया है कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की है। अब ये नियुक्ति पत्र भी वाइरल हो रहा है।

File Photo

झाबुआ के थांदला नगर में वार्ड 11 में जैन मंदिर के पास हुई इस घटना के वीडियो में नगर परिषद के कर्मचारी दोनों श्वान को निर्दयता से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना 18 जून की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भूमिका सोनी अपने स्वजन के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थीं। इस दौरान दो श्वान ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया। संतुलन बिगड़ा तो मोटरसाइकिल गिर गई। इससे नाराज भाजपा नेत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचकर  परिषद के कर्मचारियों ने कुत्तों तब तक पीटा जब तक कि वे मर नहीं गए।  दोनों श्वानों में से एक गर्भवती मादा श्वान थी।

इस पर परिषद के सीएमओ ने और भी चौंकानेवाला बयान दिया है उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों ने दोनों श्वान को बेहोश करने के लिए पीटा था, लेकिन उनकी मौत हो गई। आगे ऐसा न हो, इसकी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। इस पर स्थानीय निवासियों कहना है कि राजकुमार ठाकुर कि यदि सर्जरी हो तो उन्हें भी इसी तरह से एनीस्थिसिया दिया जाना चाहिए।

भूमिका सोना का कहना है कि दोनों श्वान ने मुझे काटने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत मैंने नगर परिषद कार्यालय में की थी। शिकायत का उद्देश्य यह था कि श्वान को पकड़कर अन्य स्थान छोड़ देना चाहिए ताकि रहवासियों को कहीं नुकसान न पहुंचा दें।

लगातार सत्ता से अहंकार चरम पर!

हाल ही में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुखिया डॉ. मोहन भागवत और संघ के अन्य अधिकारियों ने भी भाजपा नेताओं के अहंकार को लेकर बयान दिये हैं। मध्य प्रदेश में लगातार 20 साल की सत्ता औऱ लोकसभा चुनाव मे 29 सीट मिल जाने के चलते यहां भी ये अहंकार चरम पर दिखाई देता है। बताया गया है कि कई एनीमल वेलफेयर संगठनों ने इस मामले को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया है। वे पत्र लिखकर भाजपा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष और प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करेंगे कि भूमिका आशीष सोनी को पद से हटाया जाए और पार्टी से निष्काषित किया जाए।

इसी मोहल्ले के एक निवासी ने कहा कि 26 लाख लोगों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली नीट परीक्षा को लेकर अभी जांच दल बन रहा है लेकिन एक  छोटी मोटी नेता की शिकायत पर दो मूक पशुओं की तुरंत जान ले ली गई। ये लोग सनातन के नाम वोट मांगते हैं लेकिन सनातन इनके जीवन में होता तो ऐसा नहीं करते।

मामले से भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे शर्मनाक घटना बताया है।

error: Content is protected !!