गणतंत्र


हम भारत के लोग

गणतंत्र दिवस केवल संविधान के लागू होन का दिन नहीं है। वास्तव में यही वो आधार शिला है जिस पर देश टिका हुआ है। ऐसे में इस दिन का महत्व सरलता से समझा जा सकता है। गणतंत्र है तो ही जनतंत्र है नहीं तो कुछ नहीं होता। हमारे नागरिक अधिकारों से लेकर राष्ट्रीय कर्त्तव्य तक सभी इससे जुड़े हुए हैं।  इस बार की 26 जनवरी को हम 23वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर देश का पहला मीडिया स्टार्ट-अप दि गूंज एक प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इसमें आप गणतंत्र दिवस पर कम से कम 500 सौ शब्दों में एक मौलिक लेख लिखकर भाग ले सकते हैं।

सभी प्रविष्ठियों को गूंज की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा। साथ ही श्रेष्ठ 12 लेख The Goonj ई-पेपर में प्रकाशित किए जाएंगे। साथ ही प्रथम तीन श्रेष्ठ लेखों को पुरुस्कृत किया जाएगा।

लेख मौलिक होने चाहिए। आप पंजीयन करें और अपने लेख भेजें। प्रतियोगिता केवल स्टूडेंट्स के लिए है। दि गूंज का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

error: Content is protected !!