14th September 2024

एक ही आदमी से तीन बार शादी से लेकर पति के रहते गैर मुस्लिम से अफेयर तक, जानिए इल्हान उमर को जिनसे राहुल गांधी की मुलाकात से उठा है विवाद

रिपब्लिकन पार्टी की नजर में जिहादी हैं डेमोक्रेट सांसद इल्हान

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने विदेश में जाकर भारत की छवि खराब की है। इसके अलावा उनका अमेरिकी कांग्रेस की मेंबर डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर के साथ फोटो भी वायरल हो रहा है। सोमालियाई मूल की अमेरिकी नागरिक इल्हान मुस्लिम हैं और सिर पर हिजाब लिए हुए देखी जा सकती हैं। 41 वर्षीय इल्हान ने कुल तीन अलग-अलग लोगों से शादी की है। इसके अलावा उन्होंने एक ही आदमी से तीन बार शादी भी की है। खास बात यह है कि इल्हान के तीसरे पति अमेरिकी क्रिश्चियन हैं,जो एक समय उनके चुनाव कैंपेन मैनेजर हुआ करते थे। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की धारा 370 35A को वापस लगाने अलहन होमवर्क मुलाकात से जड़कर देखा जा रहा है।

….

उमर की व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बाद में जानेंगे फिलहाल यह जानने की कोशिश करते हैं कि उनकी राहुल गांधी के साथ फोटो में ऐसा क्या है जिसकी इतनी चर्चा है। दरअसल अमेरिका के हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सदस्य रही और फिलहाल यूएस कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर ने पिछले साल पाक अधिकृत कश्मीर का दौरा किया था और पूरे कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया था। हालांकि राहुल उमर से एक समूह में मिले हैं व्यक्तिगत रूप से नहीं ।

इसके अलावा वे डेमोक्रेट सांसदों के एक ग्रुप द स्क्वॉड से जुड़ी हुई हैं। 2018 में बना यह समूह धुर वामपंथी माना जाता है। शुरुआत में इसमें 50 साल से कम उम्र की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की चार महिला सदस्य शामिल थीं। बाद में इसमें कुछ और पुरुष सदस्य शामिल हो गए थे। फिलहाल इसमें नौ सदस्य हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने इस ग्रुप के लोगों को वहीं चले जाने को कहा था जहां से ये लोग अमेरिका आए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उनका कहना था कि इल्हान जैसों को अपने मूल देश जाना चाहिए। ये ग्रुप प्रो मुस्लिम माना जाता है तथा अमेरिका में शरणार्थियों को शरण देने की वकालत करता है। ट्रंप ने एक चुनाव रैली में इस समूह को लेकर यह भी कहा था कि ये समूह अमेरिका से नफरत करता है। उन्होंने इल्हान पर अल कायदा की तारीफ करने का आरोप भी लगाया था।

9/11 के हमलों पर कहा कुछ लोगों ने कुछ किया

11 अप्रैल 2019 को अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट ने पहले पन्ने पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का 11 सितंबर के हमले वाला फोटो लगाया था और इल्हान उमर की स्पीच के एक अंश की हेडलाइन लगाई थी “REP. ILHAN OMAR: 9/11 WAS ‘SOME PEOPLE DID SOMETHING'” यानी कुछ लोगों ने कुछ किया। इसके आगे अखबार ने एक कैप्शन लगाया जिसमें लिखा था कि यह रहा तुम्हारे कुछ .. आतंकवाद से 2977 लोगों की जान चली गई।

….

दरअसल 9/11 के हमले के एक महीने बाद इल्हान उमर ने काउंसिल ऑफ अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वे मानते हैं कि कुछ लोगों ने कुछ किया है और हम सब (मुस्लिम) अपनी नागरिक स्वतंत्रता खोने लगे हैं। रिपब्लिकन रेप्रजेंटेटिव लॉरेन वोएबर्ट ने एक बार कहा था कि उमर के साथ लिफ्ट साझा की थी और वह और कैपिटल पुलिस अधिकारी दोनों ने उमर को आतंकवादी समझ लिया था। बोएबर्ट ने उमर को “जिहाद दस्ता” कहा। उमर ने कहा कि उसने बोएबर्ट के साथ लिफ्ट साझा नहीं की थी, यह कहानी मनगढ़ंत है। इस तरह इल्हान उमर अमेरिका में एक चर्चित वामपंथी नेता हैं।

एक ही पति से तीन बार तलाक

इल्हान उमर ने तीन शादियां की है। इनमें पहली शादी 2002 में अहमद अब्देसलान हिरसी से की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। इल्हान इसे अनधिकृत इस्लामिक शादी बताती हैं। 2008 में इल्हान ने हिरसी से तलाक ले लिया और 2009 में अहमद नूर सैयद इलमी से दूसरी शादी की। 2011 मेे उन्होंने इल्मी से तलाक ले लिया और हिरसी से दोबारा शादी कर ली। ये तलाक इस्लामी तौर तरीके से लिया गया था। कानूनी रूप से इल्हान का तलाक 2017 में हुआ इसके बाद उन्होंने हिरसी से अधिकारिक शादी की। 2011 से 2017 के बीच वे हिरसी के तीसरे बच्चे की मां बनीं। 2019 में उन्होंने हिरसी से तलाक लिया और 2020 में अमेरिकी चुनाव प्रबंधन का काम देखने वाले टिम मैयनेट से शादी कर ली। टिम ईसाई हैं। उन्होंने एक म्युजिक वीडियो में भी काम किया है।

खास बात ये है कि इल्हान उमर की छवि एक रुढ़िवादी मुस्लिम महिला की है लेकिन उन्होंने गैर मुस्लिम से शादी की है बल्कि इतना ही नहीं मैयनेच तलाक के मामले में कोर्ट को यह भी बताया था कि पहले से ही इल्हान के उनसे रिश्ते थे। हालांकि मैयनेट के तलाक के पहले ये दोनों अपने रिश्ते से इंकार करते रहे। लेकिन कोर्ट के दस्तावेजों से साबित होता है कि इस्लाम को मानने वाली उमर अपने पति से तलाक के पहले ही दूसरे आदमी के साथ रिश्ते में थीं। इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। मैयनेट के साथ इल्हान ने इस्लामिक के साथ ही अमेरिकी कानूनी तरीके से शादी की है।

error: Content is protected !!