8th September 2024

टायर बताते हैं गाड़ी कितनी तेज चलाना है जानिए कैसे

यदि यह जानेंगे तो वाहन चलते समय टायर नहीं फटेंगे

वाहन चलाते समय टायर फटने से हुई दुर्घटनाओं के बारे में हम आए दिन सुनते रहते हैं। कुछ टायर पुराने होने के चलते फटते हैं तो कुछ के फटने का कारण केवल इतना होता है कि टायर की क्षमता से अधिक गति से वाहन चलाया जा रहा है। क्या आपको यह पता है कि टायर पहले से ही बता देते हैं कि आपको वाहन अधिकतम कितनी स्पीड से चलना चाहिए? तो इसका जवाब है हां। 

अगर आप वाहन चालक हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग एवं सुखद अनुभव के लिए अपने टायरों की शेल्फ लाइफ़ और अधिकतम गति (स्पीड) का प्रेशर झेलनें की छमता जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।

खास बात यह है कि यह बात हर टायर के ऊपर लिखी होती है लेकिन यह एल से लेकर वाय अल्फाबेट तक दर्शाई जाती है अलग-अलग अल्फाबेट के आधार पर टायरों के साथ गाड़ी चलाने की स्पीड अलग-अलग होती है।

क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक टायर की गति रेटिंग टायर की बाहरी सतह पर L से Y तक के अक्षर द्वारा दर्शाई जाती है?

आप वाहन चलाने से पहले इनका अध्ययन करके अपने वाहन की अधिकतम सीमा को जांच सकते हैं और दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।  इसे आप अपने टायरों पर दर्शाए गए अक्षर की जाँच करके रोक सकते है। यह अक्षर बताते हैं कि आपके वहां का टायर कितनी स्पीड और कितने दबाव को झेल सकता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आपके टायर तेज़ गति के दबाव को झेल सकें।

प्रत्येक पहिये या टायर की एक निश्चित गति रेटिंग होती है, जिसमें अक्षर L का अर्थ है अधिकतम गति 120 किमी/घंटा और अक्षर Y का अर्थ है अधिकतम गति 300 किमी/घंटा। इस जानकारी को नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने जारी किया है। 

टायर पर अंकित शब्द एवं अधिकतम गति 

• अक्षर L – अधिकतम गति 120 किमी।

• अक्षर M – अधिकतम गति 130 किमी।

• अक्षर N – अधिकतम गति 140 किमी।

• अक्षर P – अधिकतम गति 150 किमी।

• अक्षर Q – अधिकतम गति 160 किमी।

• अक्षर R – अधिकतम गति 170 किमी।

• अक्षर H – अधिकतम गति 210 किमी।

• अक्षर V – अधिकतम गति 240 किमी।

• अक्षर W – अधिकतम गति 270 किमी।

• अक्षर Y – अधिकतम गति 300 किमी।

तो आप आज सबसे पहले काम यह कीजिए कि अपने वाहन के टायर पर लिखे हुए अल्फाबेट को पढ़िए और पता लगाइए कि आपके वहां के टायर कितनी गति और दबाव को झेल सकते हैं। यह जानने के बाद निश्चित रूप से आपकी यात्रा मंगलमय होगी । 

आज ही अपने टायर की अधिकतम डिज़ाइन की गई गति क्षमता के बारे में जागरूक होकर सड़क पर सुरक्षित रहें।

error: Content is protected !!