45 साल की भाजपा नेत्री 30 साल के कांस्टेबल के साथ भागी

पति ने 2 करोड़ के जेवर और बेटे को साथ लगा ले जाने का आरोप लगाया

भाजपा की तरफ से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी भाजपा नेत्री अपने ही घर किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ लापता हो गई हैं। इस नेत्री के दो बच्चे हैं। एक बीस साल की बेटी है और दूसरा सात साल का बेटा है। बेटे को भी नेत्री अपने साथ ले गई है। नेत्री का पति भी भाजपा नेता है। पति ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। शिकायत में पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से ढाई करोड़ के जेवर और नगदी लेकर भागी है।

पति ने यह भी कहा कि मेरी पत्नी 45 साल की है और सिपाही 30 साल का है। दोनों का कोई मेल नहीं है। केवल पैसों के लिए पत्नी को लेकर गया है। उसकी हत्या भी कर सकता है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की बात कह रही है।

भदोही के गोपीगंज नगर के निवासी भाजपा नेता ने पुलिस दर्ज कराई शिकायत में कहां है कि एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहता था। उसी दौरान उनकी पत्नी को सिपाही ने अपने जाल में फंसा लिया। पत्नी की कुछ गलत तस्वीरें और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। जब इसकी जानकारी हुई तो किरायदार को अपने घर से निकाल दिया था।

इधर अपनी पत्नी को भी बहुत समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सिपाही को घर से निकालने के बाद वह हम लोगों से रंजिश रखने लगा और षडयंत्र रचने लगा। उसी रंजिश में 28 अगस्त को उसने मेरी पत्नी को बहकाया और वह उसके साथ चली गई। उस समय घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए पत्नी ने जाते समय घर से लगभग दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये नगद और अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई। मेरे सात साल के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है।

दोनों को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटना में यहां के कुछ स्थानीय लोग मिले हुए हैं। इससे पूर्व जब सिपाही विनय तिवारी किराए पर रहता था तो घर में कई बार गलत पकड़ा गया था। पुलिस को इसकी जानकारी है । खबर लिखे जाने तकनेत्री और सिपाही का कोई पता नहीं चला था।