27th July 2024

मंत्री की दूसरी पत्नी का मुख्यमंत्री को पत्र, पति ने बनाई है करोड़ों की दौलत

0

फिर फंसे महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे, भाजपा नेता स्व. गोपीनाथ मुंडे के हैं भतीजे

मुंबई

एनसीपी नेता और ठाकरे सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे एक बार फिर परेशानी में फंस गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी करूणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है कि उनके पति ने विधायक रहते हुए ही काफी संपत्ति बनाई है। ऐसे में, मुंबई में विधायकों के लिए आवास बनाने पर 900 करोड़ रुपये खर्च करने का भला क्या मतलब? उन्होंने सरकारी आवास मनोरा को बनाने पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने फेसबुक पर एक विडियो भी जारी किया है।

करुणा लिख रही हैं अपनी और मंत्री की प्रेम कहानी

करुणा, धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी हैं और दोनों के बीच विवाद चल रहा है। करुणा ने हाल ही में धनंजय और अपने प्रेम संबंधों को लेकर एक किताब लिखने की घोषणा की है। करुणा से पहले उसकी बहन ने भी मुंडे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला पुलिस स्टेशन तक गया, लेकिन उन्होंने आरोप वापस ले लिया था। उस वक्त धनंजय मुंडे ने स्वीकर किया था कि करुणा के साथ उनके सहमति से संबंध हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें मुंडे ने अपना नाम दिया है।

अब करुणा ने कई सारे नए खुलासे किए हैं। फेसबुक पर एक विडियो जारी भी किया है। उन्होंने कहा है कि विधायक रहते ही उनके पति मुंडे ने परली (बीड) में तीन बंगले एक फॉर्महाउस, पुणे में दो बड़े बंगले और मुंबई में दो बड़े फ्लैट बनाए हैं। जिसमें से एक नरिमन पॉइंट और दूसरा सांताक्रुज में है। हमें एक सरकारी बंगला भी मिला हुआ है। मंत्री बनने से पहले विधायक रहते ही मेरे पति ने अपने लिए बहुत सारी संपत्तियां बना ली थीं। खुद को समाजसेवक बताते हुए करुणा कहती हैं कि वे मुंबई के कई इलाकों में जाती हैं।

900 करोड़ के खर्च का कोई मतलब नहीं

मालाड में धारावली गांव में पीने के लिए पानी तक नहीं है, वहां के लोग नाव से पानी लेने जाते हैं। वहां शौचालय की भी सुविधा नहीं है। ऐसे हालात तो मुंबई के है और सरकार है कि अपने विधायकों को मुंबई में रहने के लिए 900 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। भला इसकी क्या जरूरत है, बेहतर होगा कि इस पैसे का उपयोग वह पुलिसवालों के जर्जर हो चुके घरों की मरम्मत पर खर्च करती। घर-घर पानी पहुंचाने और शौचालय बनाने पर खर्च करती। उन्होंने आगे कहा है कि, उन्हें मिला सरकारी आवास बेहतर हालात में है। उसके मरम्मत कार्य की जरूरत नहीं है।

सिंगर ने भी लगाया था रेप का आरोप

मुंडे पर इसके पहले एक उभरती हुई गायिका रेणु शर्मा ने भी रेप का आरोप लगाया था। 10 जनवरी 2021 को रेणु ने मुंबई पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने इस शिकायत की प्रति के साथ ट्वीट भी किया था। ट्वीट में उन्होंने शरद पंवार, सुप्रिया सुले और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को भी टैग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!