MPPSC 2022 का परिणाम जारी

टॉप 10 में 6 लड़कियां, दीपिका पाटीदार पहले स्थान पर

इंदौर।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-10 में छह लड़कियां शामिल हैं तो वहीं पहले स्थान पर भी 902.75 अंकों के साथ दीपिका पाटीदार रहीं हैं तो वहीं ने 902.75 आदित्य नारायण तिवारी (897.50 अंक) दूसरे और सुरभि जैन (893 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं।

.

आयोग ने ओबीसी आरक्षण के चलते परिणाम को दो भागों में तैयार किया है, जिसमें 405 अभ्यर्थी मुख्य सूची में और 52 प्रावधिक सूची में शामिल हैं। बताया गया है कि इस बार 24 डिप्टी कलेक्टर पदों में से 11 पर महिलाएं चयनित हुई हैं। इस बार 457 पदों के लिए कुल 1599 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, जिनमें 1286 मुख्य सूची और 313 प्रावधिक सूची में थे।

मुख्य परीक्षा का परिणाम 7 जून 2024 को घोषित किया था। साक्षात्कार प्रक्रिया 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक चली। आयोग ने साक्षात्कार संपन्न होने के दस दिनों के भीतर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को समायोजित कर परिणाम जारी किया।

टॉप-10 में महिमा चौधरी को चौथा, धर्म प्रकाश मिश्रा को पांचवां, स्वाति सिंह को छठा, उमेश अवस्थी को सातवां, कविता देवी यादव को आठवां, राम्शा अंसारी और अनुश्री शुक्ला क्रमशः नौवा व दसवां स्थान मिला है।

error: Content is protected !!