ये हैं मध्य प्रदेश सरकार के नए वीआईपी

राज्य सरकार ने नई वीआईपी सूची जारी कर दी है। 15 नाम की इस सूची में पहले स्थान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव है तो दूसरे स्थान पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा तीसरे स्थान पर दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हैं। इनके अलावा प्रदेश के सभी जीवित पूर्व मुख्यमंत्री को इस सूची में शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को स प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है लेकिन उन्हें इस वीआईपी सूची में शामिल नहीं किया गया है।

सूची में चौथा नंबर रिजर्व रखा गया है तो पांचवें नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद भी चौहान की जेड प्लस सुरक्षा जारी रहेगी।छठे नंबर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को वीआईपी का दर्जा दिया गया है तो सातवां नंबर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है। आठवें नंबर पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती है तो नवे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को वीआईपी का दर्जा मिला है। इस सूची में शामिल एकमात्र नौकरशाह डीजीपी सुधीर सक्सेना है जो कि 15वे नंबर के वीआईपी हैं। 10 से लेकर 14 तक के स्थान रिक्त रखे गए हैं। इन कॉल साइन बाहर से आने वाले वीआईपी अतिथि को दिया जाएगा।

error: Content is protected !!