24th April 2024

ओलिंपिक गोल्फ में भारत की अदिति दूसरे स्थान पर

टोक्यो ओलंपिक में एक और मेडल की उम्मीद 

टोक्यो

टोक्यो ओलंपिक खेलों में गोल्फ की स्पर्धा में शुक्रवार को तीसरा राउंड खेला जा रहा है सुबह 9:30 बजे तक भारत की अदिति अशोक दूसरे स्थान पर चल रही हैं। गोल्ड की स्पर्धा चार राउंड की है और इसका चौथा राउंड शनिवार को खेला जाएगा यानी कि इस मामले में अंतिम परिणाम की घोषणा शनिवार शाम 4:00 बजे होगी। 

फिलहाल अदिति अशोक -11 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहीं हैं। इसके पहले वे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थीं। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की हाना ग्रीन तथा डेनमार्क की एमिली पैडरसन- 10 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थीं। लेकिन 16वे  होल में अदिति ने इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया। उनके साथ दूसरे स्थान पर चल रही जापान की मोन इनामी का स्कोर भी -11 है तथा पहले स्थान पर चल रहीं नेली कोरडा -14 के स्कोर के साथ सबसे आगे हैं। 

नेली चेक रिपब्लिक के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पीटर कोरडा की बेटी हैं। पीटर एक समय दुनिया के पहले नंबर के टेनिस खिलाड़ी थे बाद में वे प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए थे। अदिति बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में भी भाग लिया था। उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

error: Content is protected !!