27th July 2024

भारत में एक हजार की आबादी पर एक हॉस्पिटल बेड भी उपलब्ध नहीं

जबकि विश्व का औसत एक हजार की जनसंख्या पर 2.9 हास्पिटल बेड का

देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र के चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने दुनियाभर के देशों के प्रति हजार जनसंख्या पर उपलब्ध हॉस्पिटल बेड के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार भारत की स्थिति चिंताजनक है। इन आंकड़ों के आधार पर भारत में प्रति हजार जनसंख्या के लिए अस्पताल में 0.5 बेड ही उपलब्ध हैं जबकि दुनिया में यह आंकड़ां 2.9 का है। इस हिसाब भारत में विश्व के औसत के बराबर भी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स का ट्वीट आप यहां पढ़ सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार दुनिया में प्रति हजार जनसंख्या के लिए अस्पताल में सर्वाधिक बेड उपलब्धता के आधार पर पहला स्थान ग्रीन लैंड का है। यहां पर प्रति हजार आबादी के लिए 18.7 बेड उपलब्ध हैं। इसके बाद इस सूची में यूरोपीय देश मोनाको का स्थान हैं। यहां प्रति हजार जनसंख्या के लिए 13.8 बेड अस्पताल में उपलब्ध हैं। इस सूची में जापान तीसरे स्थान पर हैं यहां पर प्रति एक हजार जनसंख्या पर अस्पताल में 13 बेड उपलब्ध हैं। एक और एशियाई देश साउथ कोरिया में यह आंकड़ा 12.4 का है।

यूरोप है स्वास्थ्य सुविधाओं में आगे

इस सूची के हिसाब से विश्व के हॉस्पिटल बेड की उपलब्धता के औसत 2.9 से अधिक औसत वाले अधिकांश देश यूरोप के हैं। पहले बीस स्थानों पर आने वाले देशों में 15 यूरोपीय देश हैं। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि यूरोप में स्वास्थ्य सुविधाएं दुनिया में सबसे अच्छी हैं। हाल यह कि अमेरीका जैसा देश भी पहले बीस देशों की सूची में शामिल नही हैं। अमेरिका में प्रति हजार व्यक्तियों के अस्पताल में उपलब्ध बेड की संख्या वैश्विक औसत के बराबर यानी 2.9 ही है।

ये हैं सूची

Greenland 🇬🇱: 18.7

Monaco 🇲🇨: 13.8

Japan 🇯🇵: 13.0

South Korea 🇰🇷: 12.4

Belarus 🇧🇾: 10.8

Germany 🇩🇪: 8.0

Ukraine 🇺🇦: 7.5

Austria 🇦🇹: 7.3

Russia 🇷🇺: 7.1

Poland 🇵🇱: 6.5

France 🇫🇷: 5.9

Croatia 🇭🇷: 5.5

Argentina 🇦🇷: 5.0

Switzerland 🇨🇭: 4.6

China 🇨🇳: 4.3

Australia 🇦🇺: 3.8

Finland 🇫🇮: 3.6

Norway 🇳🇴: 3.5

Italy 🇮🇹: 3.1

Spain 🇪🇸: 3.0

USA 🇺🇸: 2.9

Turkey 🇹🇷: 2.9

Denmark 🇩🇰: 2.6

Canada 🇨🇦: 2.5

UK 🇬🇧: 2.5

South Africa 🇿🇦: 2.3

Sweden 🇸🇪: 2.1

Brazil 🇧🇷: 2.1

UAE 🇦🇪: 1.4

Mexico 🇲🇽: 1.0

India 🇮🇳: 0.5

Nigeria 🇳🇬: 0.5

Mali 🇲🇱: 0.1

World 🌍: 2.9

error: Content is protected !!