27th July 2024

कश्मीर महिलाओं के रेप की खबर प्रकाशित करने वाले पाकिस्तानी अखबार ने भारतीय यूजर्स को ब्लॉक किया

ताकि उसके कंटेंट पर कोई सवाल न उठा सके, कश्मीरी महिलाओं के रेप, शोषण और हत्या का लगाया है आरोप

गूंज स्पेशल.

पाकित्सान का एक अंग्रेजी समाचार पत्र कश्मीर के बारे में आधारहीन मनगढ़ंत समाचार प्रकाशित कर रहा है।इसे पता है कि इसके द्वारा लगाई जा रहीं खबरें मनगढ़ंत है इसके चलते इसने अपनी वेबसाइट को भारत में रिस्ट्रिक्ट कर रखा है। यदि आप इसे पढ़ना चाहिए इस समाचार पत्र का नाम पाकिस्तान ऑब्जर्वर है और ये इस्लामाबाद से प्रकाशित होने वाला अंग्रेजी का दैनिक अखबार है।

प्रतिवर्ष महिला दिवस पर ये कश्मीर की महिलाओं पर भारतीयों के अत्याचार और बलात्कार की कहानी रचता है। लेकिन यदि आप इस लिंक को क्लिक करेंगे या फिर इसकी वेबसाइट पर जाने की कोशिश करेंगे तो यह Error 1020 प्रदर्शित करता है। इसका तकनीकि मतलब ये है कि इस वेबसाइट के ऑनर ने इसके लिए प्रिफरेंस सेट की हुई है। जब आप इसमें और अंदर जाते हैं तो आपको पता चलता है कि ये सेटिंग केवल भारत को लेकर है यानी कि कोई भी भारत से इस वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर सकता है।

पाकिस्तान ऑब्जर्वर की वेबसाइट का स्क्रीन शॉट

इस बार के महिला दिवस पर फिर वही राग

इस बार के महिला दिवस पर एक बार फिर पाकिस्तान ऑब्जर्वर ने कश्मीरी महिलाओं का मुद्दा उठाया है। इस बार इस अखबार ने जो लेख प्रकाशित किया है उसका शीर्षक है One more International women’s day one more year of death destruction and rape in Kashmir यानी एक और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और कश्मीर में मौत, विनाश का एक और साल। इसी तरह से इस समाचार पत्र ने इसी तरह का एक और लेख प्रकाशित किया है जिसका शीर्षक है India using molestation of Kashmiri women as a weapon of war यानी भारत महिलाओं के शोषण कर इसे युद्ध के हथियार के रूप में उपयोग कर रहा है। इसे मसर्रत आलम ने लिखा है। ये दोनों लेख इस बार के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाशित किए गए हैं लेकिन आप इसे नहीं पढ़ सकते हैं। इनकी लिंक ये है

https://pakobserver.net/one-more-international-womens-day-one-more-year-of-death-destruction-and-rape-in-kashmir-dr-fai/

और https://pakobserver.net/india-using-molestation-of-kashmiri-women-as-a-weapon-of-war-masarrat-alam/

जबकि संयुक्त राष्ट्र सहित किसी भी अंतरराष्ट्रीय अधिकरण ने भारत पर ये आरोप नहीं लगाए हैं।

क्या है पाकिस्तान ऑब्जर्वर

पाकिस्तान ऑब्जर्वर नामक समाचार पत्र 1988 में इस्लामाबाद से प्रारंभ हुआ था । इसके मालिक और संपादक जाहिद मलिक थे। अभी मलिक का बेटा फैसल जाहिद मलिक इसका मालिक और संपादक है। अब ये कराची, लाहौर, क्वेटा, पेशावर के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद से भी प्रकाशित होता है। अभी इसका सकुर्लेशन 125000 प्रतियों का बताया जाता है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुस सत्तार भी इसके लिए लिखते हैं। 2019 के आंकड़ों के आधार पर ये पाकिस्तान का 10वें नंबर का मीडिया समूह है।

error: Content is protected !!