27th July 2024

उत्तराखंड में विदेशी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया घायल, आरोपी युवक गिरफ्तार

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल

एक बार फिर देश में आने वाले विदेशी मेहमानों के सामने देश को शर्मसार होना पड़ा है। इस बार उत्तराखंड में विदेशी महिला से छेड़छाड़ कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी पौड़ी गढ़वाल शेखर सुयाल ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को सूचना मिली। बताया गया कि भूतनाथ मन्दिर के ऊपर सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ कर घायल कर दिया है और व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया है।

पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर जंगल में कांबिंग की। आसपास सीसीटीवी चेक किए। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति कांबिंग के दौरान भूतनाथ मन्दिर के नीचे स्थित घने जंगल में छिपा मिला। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने व्यक्ति ने अपना नाम अनुज सिंह (29) निवासी कस्बा तितरो निकट जैन मंदिर तहसील नकुड जिला सहारनपुर बताया।

प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मण झूला विनोद सिंह गुंसाई ने पुलिस टीम के साथ विदेशी महिला के उपचार के लिए चिकित्सकों से विचार विमर्श किया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने विदेशी महिला को डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!