29th March 2024

केरल में ईद पर लॉकडाउन में तीन दिन छूट, यूपी में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, वीएचपी नाराज

1

नई दिल्ली

विश्व हिन्दू परिषद कांवड़ यात्रा रोके जाने के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के निर्णय से खुश नहीं है। उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोविड की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया है। विहिप ने योगी सरकार ये कांवड़ यात्रा के रद्द फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। इससे पहले विहिप ने योगी सरकार के कानून वन चाइल्ड पॉलिसी पर भी सवाल उठाए थे।

इस मामले में बात करते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने दोनों राज्य सरकारों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और कोरोनो वायरस प्रतिबंधों के साथ धार्मिक तीर्थ यात्रा की अनुमति देने का आग्रह किया है। सुरेंद्र जैन ने कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदुओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है जो देश को एकता में बांधती है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए लेकिन यात्रा पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है।

स्थिति नियंत्रित करने के तरीके खोजें

यात्रा आयोजित करने के तरीके खोजने के लिए सरकारी निकायों को सुझाव देते हुए जैन ने कहा कि न्यायपालिका को अपने फैसले में चयनात्मक ( Selective) नहीं होना चाहिए। लोगों की धार्मिक आस्था को दबाने के बजाय, राज्य सरकारों और सुप्रीम कोर्ट को भविष्य में स्थिति को नियंत्रित करने के तरीके खोजने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में कुछ प्रतिबंधों के साथ जगन्नाथ यात्रा की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा बकरीद से पहले, केरल सरकार ने राज्य में त्योहार के जश्न के कारण वीकेंड लॉकडाउन से तीन दिन की रियायत की घोषणा की। इसी तरह से कांवड़ यात्रा के लिए भी रास्ते खोजे जाने चाहिए।

एक बच्चे के नियम का विरोध

विश्व हिंदू परिषद ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि वह ड्राफ्ट से एक बच्चे के नियम को हटा दें। विहिप का कहना है कि इससे समाज में असंतुलन बढ़ जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण बिल का ड्राफ्ट उत्तर प्रदेश विधि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया और लोगों से 19 जुलाई तक आपत्तियां मांगी हैं।

1 thought on “केरल में ईद पर लॉकडाउन में तीन दिन छूट, यूपी में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, वीएचपी नाराज

  1. Vhp ko shayad chup rahan chhi yi virodh karni ki liyi musalman hi. Cad per rok to jaruri hi kumbh ki bi parinam thik nai thi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!