27th July 2024

यदि आप इस देश में होते तो इंटरनेट पर खर्च करने होते 31000 रुपए प्रतिमाह

इस देश के निवासियों की औसत मासिक आय है 21000 रुपए

दुनिया में इंटरनेट के बिना जीना अब ऐसा है जैसे कि बिना हवा पानी के जीना। लेकिन क्या आपको ये जानकारी है कि आप जो इंटरनेट औसतन तीन सौ रुपए प्रतिमाह में चला रहे हैं उसे चलाने के लिए दुनिया के एक देश में प्रतिमाह 31857 रुपए चुकाने होते हैं। शायद आपको लगे कि ये दुनिया का कोई विकसित देश होगा और यहां के लोगों की आय इतनी होगी कि उन्हें इंटरनेट पर इतनी भारी भरकम राशि खर्च्र करने में कोई समस्या नहीं होती होगी तो आपका आंकलन गलत है। इस देश के निवासियों की औसत आय 21762 रुपए प्रतिमाह है। संभव है कि आप अफ्रीकी महाद्वीप के देश बुरूंडी कभी न जाना चाहेंगे क्योंकि यहां आपको इंटरनेट की सुविधा लेने में ही आप कोई और देश घूमकर आ जाएंगे। लेकिन यह सच्चाई है। बुरुंडी वो देश है जहां पर दुनिया में सबसे महंगा इंटरनेट है। यहां पर एक महीना इंटरनेट चलाने के खर्च में आप भारत में पूरे दस साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट चला सकते हैं। यदि आप दुनिया में सबसे महंगे इंटरनेट वाले देशों के बारे में जानना चाहें तो ये सूची पढ़ सकते हैं।

COUNTRIES WITH THE MOST EXPENSIVE INTERNET

Burundi has the world’s most expensive internet with an average package price of $383.79 per month.

  1. Burundi
  2. Suriname
  3. Zimbabwe
  4. Turks & Caicos
  5. DR Congo
  6. Guinea
  7. Solomon Islands
  8. Samoa
  9. Mozambique
  10. Seychelles

अब थोड़ा बुरुंडी के बारे में जान लेते हैं। बुरुंडी दुनिया का सबसे गरीब देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। इंग्लैंड और अमेरिका के द्वारा इस देश पर शासन किया गया था। जब यह देश आजाद हुआ तो इस देश में आर्थिक हालत सही थी पर साल 1996 से हालात बदल गए। साल 1996 से लेकर साल 2005 तक तुत्सी, त्वा और हुतु जनजातियों में एक बड़ा जातीय संघर्ष चला और इसमें लाखों लोगों की जान गई। इसके बाद से ही इस देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। धीरे-धीरे देश आर्थिक रूप से पिछड़ते हुए गरीब होता चला गया। इस देश की आर्थिक स्थिति में गिरावट शुरू हुई जो आज तक जारी है और यह दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची में आ गया।

सबसे सस्ता इंटरनेट भी अफ्रीकी देश में ही

दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट सूडान में है। यहां पर एक महीने इंटरनेट चलाने के लिए 2.30 डॉलर प्रतिमाह खर्च करना पड़ता है। यदि भारतीय करेंसी में बात करें को सूडान में एक महीने इंटरनेट चलाने के लिए 231 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। सहारा के समीप स्थित देशों में सस्ता इंटरनेट है लेकिन दूसरे अफ्रीकी देशों में इंटरनेट महंगा है। यदि सस्ते इंटरनेट वाले देशों की सूची में भारत दसवें स्थान पर हैं। दुनिया में सस्ते इंटरनेट वाले देशों की सूची इस प्रकार है।

  1. Sudan
  2. Kazakhstan
  3. Moldova
  4. Belarus
  5. Romania
  6. Ukraine
  7. Iran
  8. Nepal
  9. Egypt
  10. India

CHEAPEST INTERNET IN ASIA

  1. Kazakhstan (2)
  2. Iran (7)
  3. Nepal (8)
  4. India (10)
  5. Kyrgyzstan (11)
  6. Vietnam (12)
  7. Mongolia (13)
  8. Sri Lanka (15)
  9. Pakistan (22)
  10. Uzbekistan (25)
error: Content is protected !!