27th July 2024

विमानों के आने पर प्रतिबंध लगने के ठीक पहले कोरोना के डर से भारत के रईस निजी विमानों से लंदन भागे

0

लग रहा है कि भारत में समय पर नहीं मिलेगा ईलाज

लंदन

कोरोना के चलते लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए अब कईं देशों ने भारत से आने वाले विमानों पर प्रतंबध लगा दिए हैं। इनमें ब्रिटेन भी शामिल है। ब्रिटेन में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से भारतीय विमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लेकिन इसके पहले चौकाने वाले घटनाक्रम में भारत से आठ निजी विमान लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट पर उतरे।

इन विमानों से भारतीय अरबपति अपने परिवार के साथ लंदन गए है, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि कोरोना के हालात के देखते हुए ये लोग लंदन भाग गए हैं। इन्हें लग रहा था कि भारत में कोरोना की बिगड़ती स्थिति के चलते इन्हें यहां पर मेडिकल सुविधाओं के लिए भी परेशानी हो सकती है। लंदन में कम से कम इस तरह की परेशानी नहीं होगी ऐसा इनका मानना है।

24 घंटे में भारत से गए आठ निजी विमान

इस बारे में जानकारी वेबसाइट FlightAware ने दी है। इसके अनुसार ब्रिटेन में नई ट्रैवल गाइडलाइंस लागू होने से पहले 24 घंटों के अंदर कुल 8 प्राइवेट जेट लंदन के ल्यूटन (Luton) एयरपोर्ट पहुंचे हैं। बताया गया है कि इनमें से एक विमान तो गाईडलाइन लागू होने के केवल 45 मिनट पहले ही लंदन पहुंचा। यह निजी विमान मुंबई से गुरुवार को रात 9.42 पर उड़ा था और शुक्रवार को सुबह 6.53 बजे ल्यूटन एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इनमें से 4 जेट मुंबई से उड़े थे, 3 दिल्ली से और एक अहमदाबाद से।

कतर एयरवेज की फ्लाइट हुई थी रद्द

लंदन की एक ट्रैवल एजेंसी ने कतर एयरवेज की एक फ्लाइट का इंतजाम किया था। इसमें 300 सीटें थीं। ये फ्लाइट 22 अप्रैल को दिल्ली से उड़ान भरने वाली थी। इसमें इकनॉमी क्लास के लिए 1,100 पाउंड यानी 1.1 लाख रुपये और बिजनस क्लास के लिए 1.6 लाख रुपये की टिकट रखी गई। बाद में फ्लाइट भी कैंसल हो गई और कहा गया लैंडिंग परमिट नहीं है, जिसके बाद सबके पैसे रिफंड कर दिए गए।

भारत को डाला रेड लिस्ट में

अभी भारत को ब्रिटेन ने अपनी रेड लिस्ट में डाल दिया है। यानी कि अब जिसके पास भी यूके की नागरिकता नहीं है, वह यूके में लैंड नहीं कर सकता है। जिनके पास यूके की नागरिकता है, वह भी अगर ब्रिटेन में पहुंचेंगे तो उन्हें 10 दिन तक सरकार की तरफ से तय किए गए होटल में क्वारंटीन रहना होगा। अब इन प्रतिबंधों के लागू रहने तक भारत से ब्रिटेन जाना बहुत मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!