27th July 2024

किसान आंदोलन की समर्थक पत्रकार को रेप की धमकी देने वाला छात्र गिरफ्तार

0

पत्रकार और राजस्थान सरकार सवालों के घेरे में, छात्र को एबीवीपी से जुड़ा बताया

उदयपुर.

उदयपुर के एक छात्र के खिलाफ द वायर की पत्रकार रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर रेप और हत्या करने की धमकी देने की शिकायत की। खास बात ये है कि राजस्थान पुलिस ने इस ट्वीट के आधार पर एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस ट्वीट के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने उदयपुर के आईजी और एसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था।

उदयपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुुए 26 वर्षीय छात्र कपिल सिंह वियान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसने यह स्वीकार किया है कि रोहिनी सिंह के किसान आंदोलन पर की जा रही रिपोर्टिंग से गुस्सा होकर उसने यह काम किया था। रोहिणी सिंह ने 29 जनवरी को उदयपुर आईजी और मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत को टैग करते हुए ट्वीट किया था।

इतनी त्वरित कार्रवाई पर राजस्थान सरकार की प्रशंसा की जानी चाहिए लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ और जानना जरुरी है। वो यह कि रोहिणी सिंह लगातार केंद्र सरकार के विरोध में ट्वीट करती रही हैं और उन्हें धमकी देने वाले छात्र को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा बताया जा रहा है। रोहिणी के उलट कपिल भी हिन्दूवादी विचारधारा के समर्थन में ट्वीट करता रहा है।

रोहिणी सिंह के कुछ ट्वीट्स देखेंगे तो आपको लगेगा कि वो पत्रकार कम और विपक्ष की कार्यकर्ता ज्यादा हैं। वे किसान आंदोलन की सक्रिय कार्यकर्ता दिखाई दे रहीं हैं।

यूपी पुलिस पर भी लगाया था आरोप

इसके पहले हाथरस के मामले में रिपोर्टिंग करने के लिए भी रोहिणी सिंह गईं थी और उन्होंने वहां पर यूपी पुलिस पर महिला प्रदर्शनकारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने जिस लड़की का फोटो ट्वीट किया था,उसी ने इन आरोपों को गलत बताया था।

किसी भी महिला की गरिमा को गिराने वाली धमकी देने का समर्थन नहीं किया जा सकता है। इसके चलते जो रोहिणी सिंह ने किया उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है। वैचारिक भिन्नता के चलते किसी को डराना या धमकाना गलत है। रोहिणी सिंह को भी यह समझना चाहिए कि क्या वे गोदी मीडिया शब्द का उपयोग करने का कोई नैतिक अधिकार रखती हैं जबकि वे स्वयं केवल एक पक्षीय विरोध करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!